🕊️ Revival Hub
मेरी तो इज्ज़त ही खुदावंद है | Revival Media Hub

मेरी तो इज्ज़त ही खुदावंद है

By: Pastor Anil Kant | Category: Worship | Language: Hindi

🎵 Lyrics & Chords:

मेरी तो इज्ज़त ही खुदावंद है -2
मेरी तो ताकत ही खुदावंद है 

हां मेरी तो इज्ज़त ही खुदावंद है
मेरा अपना तो कुछ भी नहीं -2
मेरी तो रग रग में नाम उसका लिखा है
इज्ज़त ही खुदावंद है मेरी तो दौलत ही खुदावंद है 

1.तेरे कहने से चलता हूं मैं
तेरे कहने से  रुकता हुं में
तेरे कलाम में रहकर ही अब 
हर एक काम को करता हूं में
तेरे कहने से चलता हूं मैं
मुझे खौफ किसी का नहीं (2)
मैंने जबसे तेरे रस्तों को चुना है
इज्ज़त ही खुदावंद है मेरी तो दौलत ही खुदावंद है 

2.हर इक दुआ को उसने सुना है उसने सुना है 
आरजू पुरी वो करता है हां करता है
हर इक दुआ को उसने सुना है 
मुझे उसकी  रज्जा मंजूर (2)
क्या बेहतर मेरे लिए उसको पता है
इज्ज़त ही खुदावंद है मेरी तो दौलत ही खुदावंद है 

Ending
हां सारी इज्जत ही खुदावंद है
मेरा अपना तो कुछ भी नहीं कुछ भी नहीं
हां मेरा अपना तो कुछ भी नहीं
मेरी तो रग रग में नाम उसका लिखा है
इज्ज़त ही खुदावंद है खुदावंद है हां येशु है